बीएचयू में प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, कई छात्राएं हुई घायल

वीडियो कैप्शन, बीएचयू में प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई छात्राएं हुई घायल
प्रकाशित

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सिंहद्वार पर चल रहा छात्राओं का आंदोलन हिंसक हो गया.

शनिवार देर रात परिसर के भीतर हिंसा और अराजकता दोनों एक साथ देखी गई. पुलिस ने छात्राओं पर लांठियां भी चलाई. इससे कई छात्राओं को चोट आई है.

छात्राओं ने आपबीती में बताया कि पुलिस बल में शामिल पुरुष पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठी चार्ज किया. छात्राओं ने गेट पर बैठकर, उसे जाम ज़रूर कर रखा था हालांकि परिसर के भीतर आवाजाही जारी थी. अगल-बगल के दोनों द्वार और ज़रूरी वाहनों और आम लोगों के लिए मुख्य द्वार भी खुला था.

बीएचयू की छात्राएं परिसर के भीतर महिलाओं की सुरक्षा के लिए आंदोलन कर रही हैं. (वीडियो- समीरात्मज मिश्र)

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)