गुडबाय फ़ादर: बाप-बेटी की दिल छूने वाली कहानी
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
भारत के दक्षिण राज्य आंध्र प्रदेश में रहने वाले किसान मल्लापा पिछले साल अगस्त में अपने घर से निकले, तो परिवार से कहा कि वो किराने का सामान लेने जा रहे हैं.
लेकिन असल में वो अपने अंतिम संस्कार का सामान लेने क़रीब के शहर गए थे.
अगले रोज़ उनका शव खेत में मिला. इस हादसे का सबसे गहरा असर उनकी सबसे छोटी बेटी पर हुआ, जिन्हें वो सबसे ज़्यादा प्यार करते थे.
इस घटना के एक साल बाद उसी बेटी ने एक चिट्ठी में पिता के प्रति अपने प्यार, नुकसान और दुख का ज़िक्र किया है.
गुडबाय फ़ादर इसी चिट्ठी पर बनी फ़िल्म है.















