कॉमनवेल्थ खेलों के उदघाटन की झलकियां

प्रकाशित

नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ खेलों के उदघाटन समारोह की रंगारंग झलकियां.

कॉमनवेल्थ खेलों का उदघाटन समारोह
इमेज कैप्शन, समारोह की शुरुआत कठपुतलियों के नाच से हुई. माना जा रहा है कि 2010 खेलों का आयोजन अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रमंडल खेल आयोजन है (एपी फ़ोटो)
कॉमनवेल्थ खेलों का उदघाटन समारोह
इमेज कैप्शन, नेहरु स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स, भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य जाने-माने लोग.(गैटी फ़ोटो)
कॉमनवेल्थ खेलों का उदघाटन समारोह
इमेज कैप्शन, छोटे-बड़े कई नगाड़ों पर थाप देते संगीतकारों ने माहौल में जोश भर दिया. (गैटी फ़ोटो)
कॉमनवेल्थ खेलों का उदघाटन समारोह
इमेज कैप्शन, इस दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने सभी देशों की टीमों के खिलाड़ियों के लिए ज़ोर-शोर से तालियाँ बजाईं और उनका मनोबल बढ़ाया. (एएफ़पी)
नेहरू स्टेडियम में रंगारंग समारोह
इमेज कैप्शन, रंगारंग समारोह के दौरान आकाश जैसे जगमगा उठा और संगीत ने पूरे माहौल में मिठास घोल दी.(एपी फ़ोटो)
नेहरू स्टेडियम में रंगारंग समारोह
इमेज कैप्शन, स्टेडियम की जगमगाती रोशनी ने धरती से आकाश तक हर तरफ़ समां गुलज़ार कर दिया. (गैटी फ़ोटो)
नेहरू स्टेडियम में रंगारंग समारोह
इमेज कैप्शन, हीलीयम गैस के इस गुब्बारे को देखने के लिए दर्शक खासतौर पर उत्सुक थे. गुब्बारे पर कार्यक्रमों से संबंधित दृश्य भी देखे जा सकते थे. (गैटी फ़ोटो)
नेहरू स्टेडियम में रंगारंग समारोह
इमेज कैप्शन, दर्शकों ने सभी छोटे-बड़े देशों के खिलाड़ियों का ज़ोरदार स्वागत किया गया. सबसे ज़्यादा तालियां बजीं मेज़बान देश भारत के लिए.(एएफ़पी फ़ोटो)
नेहरू स्टेडियम में रंगारंग समारोह
इमेज कैप्शन, कॉमनवेल्थ खेलों का शुभारंभ करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर के साथ कॉमनवेल्थ के झंडे को स्टेडियम में लाया गया. (गैटी फ़ोटो)
नेहरू स्टेडियम में रंगारंग समारोह
इमेज कैप्शन, प्रिंस चार्ल्स ने राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत के लिए भारतीय खिलाड़ी सुशील कुमार से क्वीन्स बेटन स्बीकार की. प्रिंस ने खेलों सराहना की और सबका धन्यवाद दिया. (एएफपी फ़ोटो)
नेहरू स्टेडियम में रंगारंग समारोह
इमेज कैप्शन, भारतभर में कई लोग अपने घरों में बैठकर टीवी स्क्रीन के ज़रिए इस भव्य आयोजन से जुड़े. (एएफ़पी फ़ोटो)
नेहरू स्टेडियम में रंगारंग समारोह
इमेज कैप्शन, भारत के परंपरागत नृत्य और संगीत कार्यक्रमों के ज़रिए देश-दुनिया के दर्शकों को भारत की झांकी दिखाई गई.
नेहरू स्टेडियम में रंगारंग समारोह
इमेज कैप्शन, इस समारोह में देशभर से हज़ारों कलाकारों ने भाग लिया.
नेहरू स्टेडियम में रंगारंग समारोह
इमेज कैप्शन, उदघाटन समारोह में एक झलक सिनेमा जगत यू कहें कि बॉलीवुड की भी शामिल रही.