बीबीसी प्रसारण केंद्र पर जर्मन हमला
प्रकाशित
आज मौका भी है और दस्तूर भी...कि आपके सामने बीबीसी हिंदी के इतिहास के पुराने पन्ने खोले जाएं लेकिन बीबीसी के अपने इतिहास को दुनिया के इतिहास से अलग नहीं किया जा सकता.
अभी हिंदी प्रसारण को शुरू हुए कुछ ही महीने हुए थे कि ब्रॉडकॉस्टिंग हाउस पर जर्मन विमानों ने हमला किया. उस समय ब्रूस वेलाव्रिज अंग्रेज़ी में समाचार पढ़ रहे थे.
इस हमले में सात लोग मारे गए.