2016 की आपकी हमें भेजी बेहतरीन तस्वीरें

प्रकाशित

बीबीसी को साल 2016 में पाठकों से मिलीं चुनिंदा तस्वीरें.

Skydiving
इमेज कैप्शन, गैलरी की शुरुआत उत्तरी न्यूज़ीलैंड के टाउपो द्वीप पर पंद्रह हज़ार फिट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग की इस रोमांचक तस्वीर से, जिसे भेजा है रेशेल एल्टॉफ़्ट प्रेस्ट ने.
आसमान की कंपोज़िट तस्वीर
इमेज कैप्शन, रॉन पेंटेकॉकः "ये 150 तस्वीरों की मदद से बनाई गई एक कंपोज़िट तस्वीर है जिसमें तारों की रोशनी को दिखाया गया है. एक तस्वीर बैकग्राउंड की तरह इस्तेमाल की गई है. ये सभी तस्वीरें न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया के बूर्के शहर के बाहरी इलाक़े में एक ही रात में ली गईं थीं. तस्वीरें लेने में कई घंटों का समय लगा.
बेकर स्ट्रीट स्टेशन
इमेज कैप्शन, बेन डिक्सनः "जब तीन चीज़ों को एक साथ रखकर तस्वीर ली जाए तो बात ही अलग होती है जिससे तस्वीर में समरूपता और संतुलन आता है. मुझे ये तीन अल्प दृश्य एक तस्वीर में सिमटे अच्छे लगे."
स्पेन का लाइटहाउस
इमेज कैप्शन, ली बेट्स: "मैंने ये तस्वीर स्पेन के पुअर्टो बानुस में छुट्टियों के दौरान ली. इस्टर की छुट्टियों को उन दिनों में मौसम बहुत ही ख़राब था. ज़बरदस्त बारिश हो रही थी, बिजली कड़क रही थी और ठंडी हवाएं चल रहीं थी. हालांकि एक दिन जब बारिश रुकी लेकिन हवाएं अपनी रफ़्तार से चल रहीं थी तब वो समुद्र के लाइटहाउस से टकराने का ये दृश्य कैमरे में क़ैद करने का परफ़ेक्ट समय था. पीछे सूरज छुप रहा था."
एक गिलहरी
इमेज कैप्शन, डिपिन ऑगस्टीनः "भारत के केरल में सर्दियों के आगमन से पहले की ये तस्वीर. एक गिलहरी खाना जुटाने की जल्दबाज़ी में है."
सड़क पर नृत्य
इमेज कैप्शन, रॉबी बर्न्सटीन ने ये तस्वीर कनाडा के टोरंटो में एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान ली. "संगीत बज रहा था, लोग नाच रहे थे, वहां बहुत ऊर्जा थी."
मिल्की वे
इमेज कैप्शन, एंडी फ्रीड स्मिथः "मैंने ये तस्वीर इसी साल अगस्त में आइल ऑफ़ वाइट में ली. ये इमारत सैंट कैथरीन ऑरेटरी है."
तुर्की का टेंपल ऑफ़ ट्राजान
इमेज कैप्शन, तुर्की के टेंपल ऑफ़ ट्राजान की ये तस्वीर हमें लिंडा चैन ने भेजी है.
मॉरिस डांसर्स
इमेज कैप्शन, माइकल किंगः "बर्किंघमशर में मे डे पर डांस करती मॉरिस डांसर्स"
दो लोगों की तस्वीर
इमेज कैप्शन, बारबारा प्लेस्काच: "मिशीगन के सैंट इग्नाचे में लासाले हाई स्कूल की प्रॉम नाइट"
आग तापता जोड़ा
इमेज कैप्शन, रसल गोसेटः "न्यू मेक्सिको के सिटी ऑफ़ रॉक्स में मैंने सूर्यास्त को कैमरे में क़ैद करने की तैयारी की, लेकिन घने बादलों ने इसे एंटी क्लाइमेटिक बना दिया. मैं पार्क में घूम रहा था कि मुझे ये वृद्ध जोड़ा दिखा. वो तस्वीर खिंचाने के लिए तैयार हो गए. इस रोचक तस्वीर कै क़ैद करना अच्छा लगा."
फ़ीफ़े का सैंट मोनांस
इमेज कैप्शन, एलेक्सेंडर जैफ़री: "ये तस्वीर फरवरी में सुबह के वक़्त फ़ीफ़े के सैंट मोनास में ली गई थी."
नक़्शा देखते लोग
इमेज कैप्शन, एड्रियाना फ़्यूनटेविले: "रविवार की एक दोपहर मेरे कज़िन अपनी यात्राओं की कल्पनाओं में लीन हैं."
1980 के दौर के चीन में एक पोस्टर
इमेज कैप्शन, पैट्रिक ओकोनोर: "चीन में होता बदलाव"
चोबे नेशनल पार्क
इमेज कैप्शन, बोत्सवाना के चोबे नेशनल पार्क की यात्रा के बारे में बताते हुए एना सोबोटका लिखती हैं, "मैं इस देश की प्राकृतिक सुंदरता और सम्मान के लिए तैयार नहीं थी."