तस्वीरें: व्हाइट हाउस में ओबामा की बेटियों के आठ साल

प्रकाशित

बराक ओबामा की बेटियां मलिया और साशा की व्हाइट हाउस में ज़िंदगी की एक झलक

बराक ओबामा अपनी बेटियों के साथ
इमेज कैप्शन, जब ओबामा अमरीका के राष्ट्रपति चुने गए तब मलिया ओबामा 10 साल की और उनकी छोटी बहन साशा 7 साल की थीं.
ओबामा की बेटी साशा
इमेज कैप्शन, एक समारोह के दौरान उप राष्ट्रपति जो बाइडेन साशा ओबामा से बात करते हुए.
साशा ओबामा कार से झांकते हुए
इमेज कैप्शन, ओबामा के राष्ट्रपति बनने के बाद उनका परिवार शिकागो से वॉशिंगटन आया. इस तस्वीर में अपनी बहन को पहले दिन नए स्कूल में छोड़ कर लौट रही साशा कार की खिड़की से झांक रही हैं.
अपना पालतू कुत्ते के साथ ओबामा परिवार
इमेज कैप्शन, वॉशिंगटन में पुर्तगाली वाटर डॉग बो परिवार में शामिल हुआ और जल्द ही ओबामा परिवार का हिस्सा बन गया. कई बार बो परिवार के साथ तस्वीरों में नज़र आया. बच्चों के खेलने के लिए व्हाइट हाउस के बागीचे में झूले लगाए गए थे.
ओबामा परिवार
इमेज कैप्शन, व्हाइट हाउस में हर साल ईस्टर का त्योहार मनाया जाता है. ये तस्वीर है साल 2010 की जहां राष्ट्रपति ओबामा ये देख रहे हैं कि राष्ट्रगान के दौरान साशा का हाथ उनके दिल पर हो.
ओबामा परिवार
इमेज कैप्शन, पारंपरिक तौर पर अमरीका का पहला परिवार हर साल थैंक्सगिविंग डे मनाता है और दो टर्की को माफ़ी दी जाती है यानी उनकी जान बख़्शी जाती है. ये दो टर्की रात को डायनिंग टेबल पर सजने की बजाय अपनी ज़िंदगी जीते हैं.
ओबामा की बेटी साशा और मलिया
इमेज कैप्शन, दोनों बहनें अपने माता पिता के साथ घाना, अर्जेंटीना, फ्रांस, चीन, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों में गईं. यहां जोहांसबर्ग में दोनों बहनें बच्चों को कहानियां पढ़ कर सुना रही हैं.
ओबामा परिवार
इमेज कैप्शन, ओबामा आदतन कभी-कभी गाना गाने लगते हैं. इस तस्वीर में वो वॉशिंगटन के एक स्कूल में अपनी पत्नी मिशेल के लिए ‘हैप्पी बर्थडे’ गा रहे हैं. साथ में हैं उनकी मलिया और साशा.
ओबामा की बेटी साशा और मलिया
इमेज कैप्शन, हालांकि ज़्यादातर समय दोनों बहनें परिवार के साथ सार्वजनिक तौर पर कार्यक्रमों में ख़ुश और हिस्सा लेती नज़र आईं. लेकिन कई बार वो थोड़ा नाख़ुश भी दिखीं, जैसा कि अमरीकी सेना के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ली गई इस तस्वीर में.
ओबामा परिवार
इमेज कैप्शन, साल 2012 में एक और चुनाव हुए और बराक ओबामा को इस बार भी जीत मिली. परिवार हर कदम पर उनके साथ था.
ओबामा परिवार
इमेज कैप्शन, अपने पिता के दूसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने के बाद हुए परेड में दोनों बहनें सेल्फ़ी लेती हुई.
ओबामा परिवार
इमेज कैप्शन, क्रिसमस के दौरान व्हाइट हाउस की परंपरा के अनुसार घोड़ों के द्वारा खींच कर लाए क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है. उसके बाद राष्ट्रपति एल्व्स के भेष में आए नन्हे बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं. ये तस्वीर एक ऐसे ही ‘क्रिसमस उन वॉशिंगटन’ कंसर्ट के दौरान ली गई है...
ओबामा परिवार
इमेज कैप्शन, ...साल 2011 में सामूहिक तौर पर गाना गाया गया जहां राष्ट्रपति के परिवार के साथ पॉप सिंगर जस्टिन बीबर भी शामिल हुए.
ओबामा परिवार
इमेज कैप्शन, एक और साल टर्की की जान बख़्शने के लिए ओबामा बहनें आईं, लेकिन साल 2015 में आख़िरी बार उन्होंने व्हाइट हाउस में टर्की की माफ़ी समारोह में हिस्सा लिया. जब साल 2016 में वो इस समारोह में नहीं आईं तो ओबामा ने कहा कि वो अपने ‘पिता के चुटकुलों’ से बचने के लिए नहीं आईं.