लंदन कार्निवल: उदासियां मुस्कुराने लगीं....

प्रकाशित

कार्निवाल में ग्रीनफेल टावर त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई.

लंदन कार्निवाल
इमेज कैप्शन, लंदन के नॉटिंग हिल में आयोजित कार्निवाल के मौके पर हजारों दीवानों की टोली सड़कों पर उतरी.
लंदन कार्निवाल
इमेज कैप्शन, दो दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में एफ्रो-कैरेबियन संस्कृति के कई रंग देखने को मिले.
लंदन कार्निवाल
इमेज कैप्शन, कार्निवाल के दौरान ग्रीनफेल टावर त्रासदी में मारे गए लोगों को याद किया गया. मृत लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए जुलूस ने एक मिनट का मौन रखा.
लंदन कार्निवाल
इमेज कैप्शन, ग्रीनफेल टावर में 14 जून, 2017 को आग लग गई थी, जिसमें करीब 80 लोगों को मारे गए थे. इवेंट में शरीक हुईं डैने लर्रिंगटन ने बीबीसी रेडियो को बताया, “मैं कार्निवाल में तब से आ रही हूं जब में आठ साल की थी.”
लंदन कार्निवाल
इमेज कैप्शन, लर्रिंगटन ने बताया, “कार्निवाल काफी भव्य है और हर कोई खूबसूरत दिख रहा है. यहां लोग खुद को जीने और आनंद लेने आते हैं.”
लंदन कार्निवाल
इमेज कैप्शन, सोमवार की रात स्थानीय पुलिस ने बताया कि कार्निवाल के दौरान 313 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
लंदन कार्निवाल
इमेज कैप्शन, गिरफ़्तार किए गए लोगों में 112 पर नशीले पदार्थों के सेवन और 58 पर हथियारों के प्रदर्शन का आरोप है.
लंदन कार्निवाल
इमेज कैप्शन, पिछले साल दो दिनों के आयोजन के दौरान 450 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था.