तस्वीरें: मरती हुई चीज़ों में देखिए ज़िंदगी

प्रकाशित

दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं. खत्म होने की इसी प्रक्रिया में छिपे खूबसूरत रंग.

अनाथालय
इमेज कैप्शन, दक्षिणी इंग्लैंड में बना यह अनाथालय अब खंडहर हो चुका है, लेकिन यहां के बल्ब अभी भी रोशनी दे रहे हैं
पेड़ की शाख
इमेज कैप्शन, पेड़ की टूटी शाख जब सड़ने लगी तो उसमें यह फफूंद उग आई और एक नए जीवन को दिखाने लगी
टीवी सेट
इमेज कैप्शन, अमरीका के कोलोराडो राज्य में बने इस घर में सिर्फ़ दीवारें ही रह गई हैं जो इस टीवी सेट पर नज़रें गढ़ाए बैठी हैं.
लोहे की ग्रिल
इमेज कैप्शन, बर्मिंघम में एक स्कूल की दीवार पर लगी लोहे की ग्रिल अब पुरानी हो चुकी है और उनमें जंग लग चुका है, खत्म होती लोहे की ग्रिल के खूबसूरत रंग
टूटी हुई नाव
इमेज कैप्शन, इंग्लैंड के सफ्फोल्क शहर में डेबेन नदी के किनारे खड़ी एक टूटी हुई नाव में कई कहानियां तैरती हुई दिखती हैं
कारखाना
इमेज कैप्शन, कोच्चि के तट पर बंद पड़ा एक कारखाना कभी उसके गुलज़ार होने की दास्तां सुना रहा है
कुत्ता
इमेज कैप्शन, जोधपुर में एक घर के बाहर सड़ चुके टमाटर को बड़े चाव से खाता कुत्ता
बुढ़ापा
इमेज कैप्शन, बूढ़े हो चुके इन हाथ और पैर में दिखती नसें और ढीली पड़ चुकी खाल