इन घुड़सवारों ने क्यों की फ़ायरिंग?

प्रकाशित

अफ्रीका की ये तस्वीरें आपको ऐसा नज़ारा दिखाएंगी कि सात समंदर की 'दूरियां ख़त्म' हो जाएंगी!

अफ्रीका
इमेज कैप्शन, आइवरी तट का मुख्य शहर अबिदजान में संड्रा कौआडियो ने अपने लेटेस्ट हेयरस्टाइल का कुछ यूं किया प्रदर्शन.
अफ्रीका
इमेज कैप्शन, वहीं, साइमन नुकेंडो अपने सैलून में ग्राहकों का इंतज़ार करते दिखे.
अफ्रीका
इमेज कैप्शन, कांगो गणराज्य की राजधानी में किंशासा फैशन वीक के लिए तैयार होती मॉडल.
अफ्रीका
इमेज कैप्शन, मेकअप आर्टिस्ट ने मोबाइल की रोशनी में मॉडल को ऐसे किया तैयार.
अफ्रीका
इमेज कैप्शन, फैशन शो में एक मॉडल कुछ यूं नज़र आईं.
अफ्रीका
इमेज कैप्शन, बुधवार को अल-जदिदा शहर में घुड़सवारी का आयोजन किया गया.
अफ्रीका
इमेज कैप्शन, घुड़सवार एक लाइन में दौड़ते नजर आएं और दौड़ के अंत में सभी ने एक साथ बंदूकों से फ़ायरिंग भी की.
अफ्रीका
इमेज कैप्शन, वहीं, गुरुवार को डरबन शहर में दिवाली के मौके पर कलाकार कुछ इस तरह तैयार हुए.
अफ्रीका
इमेज कैप्शन, बाल मजदूरी के ख़िलाफ़ गुरुवार को आयोजित फ़र्स्ट लेडीज ऑफ वेस्ट अफ्रीका कॉन्फ्रेंस में कलाकारों ने प्रस्तुति दी.
अफ्रीका
इमेज कैप्शन, अगले दिन लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया में बच्चों ने लैंगिक समानता का संदेश देते हुए.
अफ्रीका
इमेज कैप्शन, वहीं, एक दिन पहले वहां के लोगों ने, जो न्यूज़पेपर और मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, राष्ट्रपति चुनावों के परिणाम कुछ इस तरह देखा. शहर के व्यस्त रहने वाले इलाक़े में बोर्ड पर चुनाव के परिणाम लिखे गए थे.
अफ्रीका
इमेज कैप्शन, सोमवार को जोहानिसबर्ग के माबोनेंग ज़िला में कंटेनर से बने सस्ते फ्लैट्स के सामने से लोग गुजरते दिखे.
अफ्रीका
इमेज कैप्शन, शहर के अधिकारियों के शुरू किए गए पुनर्विकास कार्यक्रम के बाद शहर के दलित इलाक़े बदल रहे हैं.