तस्वीरों में देखिये बीता सप्ताह

प्रकाशित

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का डर तो केन्या में राष्ट्रपति समर्थकों पर आंसू गैस के गोले.

अगुंग पर्वत पर ज्वालामुखी विस्फोट
इमेज कैप्शन, इंडोनेशियाई द्वीप बाली के हजारों लोग अगुंग पर्वत पर ज्वालामुखी के विस्फोट होने के डर से अपना घर छोड़ने को मजबूर है. इससे पहले ज्वालामुखी का विस्फोट 50 साल पहले हुआ था, जिसमें एक हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी.
सल्वाडोर नसरल्लाह के ख़िलाफ़ प्रदर्शन
इमेज कैप्शन, होंडुरास के राष्ट्रपति चुनाव में 30 नवम्बर, 2017 को सल्वाडोर नसरल्लाह के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन करता एक समर्थक.
विश्व एड्स दिवस
इमेज कैप्शन, एक दिसम्बर यानी विश्व एड्स दिवस के दिन भारत के चंडीगढ़ में अपने चेहरे और हाथ को पेंट कर एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करता एक छात्र.
क्रिसमस ट्री
इमेज कैप्शन, ब्रिटेन के कोलचेस्टर में विक फार्म से कटा हुआ क्रिसमस ट्री ले जा रहे किसान एंड्रयू द' अंगिबू.
बांग्लादेश के कॉक्स बाज़ार में मदद मांगते रोहिंग्या मुसलमान
इमेज कैप्शन, बांग्लादेश के कॉक्स बाज़ार में कुतुपालोंग के शरणार्थी शिविरों में रह रहे रोहिंग्या मुसलमान मदद मांगते हुए. अगस्त के अंत में म्यांमार में रोहिंग्या को हिंसा का सामना करना पड़ा.
प्रिंस हैरी और उनकी अमरीकी गर्लफ्रैंड मेगन मार्कल
इमेज कैप्शन, ब्रिटेन के शाही परिवार के शहज़ादे प्रिंस हैरी ने अपनी अमरीकी गर्लफ्रैंड मेगन मार्कल से शादी करने का फ़ैसला किया है. साल 2016 से एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे प्रिंस हैरी और मार्कल ने बीते महीने सगाई की थी.
स्कॉटलैंड में सेंट एंड्रयू डे पर एडिनबर्ग कैसल को सजाया गया है
इमेज कैप्शन, स्कॉटलैंड में सेंट एंड्रयू डे पर एडिनबर्ग कैसल को सजाया गया है.
जर्मनी
इमेज कैप्शन, बर्फ से ढंके जर्मनी के वर्निगेरोड स्थित ब्रोकेन स्टेशन पर आती स्टीम इंजिन ट्रेन.
28 नवम्बर 2017 को जम्मू की तवी नदी के तट पर कंबल धोता व्यक्ति.
इमेज कैप्शन, 28 नवम्बर 2017 को जम्मू की तवी नदी के तट पर कंबल धोता व्यक्ति.
केन्या में राष्ट्रपति के समर्थकों पर आंसू गैस छोड़े गए
इमेज कैप्शन, केन्या के नैरोबी में राष्ट्रपति उहरू केन्याता के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. दरअसल राष्ट्रपति के समर्थक स्टेडियम में आने की कोशिश में बेकाबू हो गए थे. अक्टूबर में दोबारा हुए राष्ट्रपति चुनाव में केन्याता को 98 फ़ीसदी वोट मिले हैं.