इस हफ़्ते की दुनिया भर की 10 बेहतरीन तस्वीरें

प्रकाशित

दुनिया भर में इस समय अगर हर कोई किसी एक चीज़ के बारे में बात कर रहा है तो वो है- कोरोना वायरस. लेकिन दुनिया में इसके अलावा भी बहुत कुछ हो रहा है, बदल रहा है.

तस्वीरों में बीता सप्ताह
इमेज कैप्शन, कीनिया में अंबोसली के नेशनल पार्क में पक्षियों का झुंड.
तस्वीरों में बीता सप्ताह
इमेज कैप्शन, यह तस्वीर दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग शहर के एक स्कूल की है. जहां सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बच्चों को क़तारों में खड़ा किया गया है और उसके लिए चौकोर घेरे बनाए गए हैं. मास्क भी पहनना अनिवार्य किया गया है.
तस्वीरों में बीता सप्ताह
इमेज कैप्शन, केपटाउन में समंदर किनारे बहकर आ गई एक ह्वेल के अवशेष देखते लोग. बच्चे कुछ ज़्यादा ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं.
तस्वीरों में बीता सप्ताह
इमेज कैप्शन, मिस्र और इसराइल की सीमा एक धूमकेतु कुछ यूं दिखाई दिया. वर्ष के कुछ ख़ास दिनों में कई धूमकेतु एकसाथ पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते हैं जिसे धूमकेतु वर्षा भी कहा जाता है. कक्षा में प्रवेश करने के साथ ही ये घर्षण के कारण जल उठते हैं.
तस्वीरों में बीता सप्ताह
इमेज कैप्शन, काइरो में एक मतदान केंद्र की तस्वीर. कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण या तो चुनावों को टाल दिया गया है या फिर कई प्रतिबंधों के साथ कराया जा रहा है.
तस्वीरों में बीता सप्ताह
इमेज कैप्शन, दक्षिणी सूडान का एक बाढ़ प्रभावित इलाक़ा. भारी बारिश और नील नदी में जल स्तर बढ़ जाने से कई हज़ार लोगों के जीवन पर असर पड़ा है.
तस्वीरों में बीता सप्ताह
इमेज कैप्शन, नाइजीरिया में प्रतिबंधों में ढील देते हुए मस्जिदों को खोल दिया गया है. लागोस में शुक्रवार को एक मस्जिद में कुछ इस तरह नमाज़ अदा की गई.
तस्वीरों में बीता सप्ताह
इमेज कैप्शन, हम वापस जाना चाहते हैं. बेरूत में दूतावास के बाहर प्रदर्शन करते कीनियाई कामगार. लेबनान में हुए धमाके से वहां काम करने वाले प्रवासी मज़दूरों पर काफी बुरा असर पड़ा है.
तस्वीरों में बीता सप्ताह
इमेज कैप्शन, पानी के जहाज़ से रिसकर ईंधन समुद्र में फैल गया. मॉरिशस के सागर का बदला रंग देखकर आपको भी सागरीय जीवों पर मंडराता ख़तरा नज़र आ रहा होगा.
तस्वीरों में बीता सप्ताह
इमेज कैप्शन, ज़हरीले कीचड़ को हटाता एक व्यक्ति