भूकंप से पहले और बाद का नेपाल

प्रकाशित

नेपाल में आए भूकंप के एक साल पूरे होने पर नेपाल के मंदिर और ऐतिहासिक इमारतों की पड़ताल.

 दरबार चौक के भक्तपुर का द फेमस पीकॉक विंडो (मयूर झायल)
इमेज कैप्शन, 25 अप्रैल 2015 को नेपला की राजधानी काठमांडू में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था. इसमें हजारों लोग की जानें गई और हज़ारों लोग घायल हो गए थे.
दरबार स्कैवयर के भक्तपुर का शीलू महादेव मंदिर
इमेज कैप्शन, भूकंप के बाद भी लोगों ने भूकंप के कई झटके महसूस किए. 12 मई को 7.3 मैग्नीच्यूड का एक और भूकंप आया था. दरबार चौक पर बना शिलू महादेव मंदिर.
भक्तपुर का जीलान समुदाय
इमेज कैप्शन, भूकंप से सबसे ज़्यादा तबाही सिंधुपालचौक पर हुई थी. यहां 2000 से ज्यादा लोग मारे गए थे. वहीं राजधानी काठमांडू में 1000 से ज्यादा लोग तबाह हुए थे. काठमांडू के भक्तपुर का जीलान समुदाय भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुआ था.
दरबार चौका केदरनाथ मंदिर
इमेज कैप्शन, भूकंप और भूकंप के बाद आए कम तीव्रता वाले झटकों में गिरे मकानों के मलबे की चपेट में आकर हज़ारों लोग घायल हुए थे. काठमांडों के दरबार चौक का भक्तपुर का केदारनाथ मंदिर.
दरबार स्कैवयर का बटशाला मंदिर
इमेज कैप्शन, देश के मंदिरों समेत कई ऐतिहासिक स्थान भी भूकंप की वजह से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. चित्र में दरबार चौक के भक्तपुर का बटशाला मंदिर.
तौमाढ़ी मंदिर
इमेज कैप्शन, भूकंप की वजह से बहुत से लोग बेघर हो गए. उन लोगों को काठमांडू के आसपास बनाए गए राहत शिविरों में रहने को मज़बूर होना पड़ा, क्योंकि वो अपने घर में रहने से डर रहे थे.
तौमाढ़ी मंदिर
इमेज कैप्शन, भूकंप से पहले और भूकंप के बाद सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों के विश्लेषण से पता चला कि घने जनसंख्या वाले इस शहर में 180 इमारतें तबाह हो गईं.
बटशाला मंदिर
इमेज कैप्शन, यूनेस्कों की विश्व धरोहर की सूची में शामिल काठमांडू घाटी की सात में से कम से कम चार बुरी तरह प्रभावित हुईं. भक्तपुर का बटशाला मंदिर.
काठमांडू के दरबार चौक की एक नौ मंज़िला इमारत भूकंप में पूरी तरह ध्वस्त हो गई.
इमेज कैप्शन, काठमांडू के दरबार चौक की एक नौ मंज़िला इमारत भूकंप में पूरी तरह ध्वस्त हो गई.
भक्तपुर का लामो पती-लंबाबार विश्रामालय
इमेज कैप्शन, काठमांडू का दरबार स्कैवायर 19वीं शताब्दी में नेपाल के शाही परिवार का आवास रहा. यहां कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं.
मजू मंदिर
इमेज कैप्शन, भक्तपुर में देश का प्राचीन संरक्षित प्राचीन शहर है. शुरुआती ख़बरों में कहा गया कि वहां की आधी इमारतें भूकंप में ध्वस्त हो गई और 80 फ़ीसदी मंदिर क्षतिग्रस्त हो गए. इस तस्वीर में भूकंप के तत्काल बाद मजू मंदिर दिख रहा है.
दरबार स्कैवायर का सूर्यमढ़ी इलाका
इमेज कैप्शन, राजधानी काठमांडू के पूरब में बसा प्राचीन शहर, भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित इलाका था.
लोकप्रिय स्कैवायर
इमेज कैप्शन, इन तस्वीरों में काठमांडू में जीवित देवता के घर के सामने का मशहूर चौराहा देखा जा सकता है.
गद्दी बैठक
इमेज कैप्शन, दरबार चौक में गद्दी बैठक-यूरोपियन शैली और परंपरगात शैली के मंदिर और महलों में से एक है.
दरबार चौक के पाटन का मशहूर घंटा. सभी फोटो : भारत बंधु थापा
इमेज कैप्शन, दरबार चौक के पाटन का मशहूर घंटा. सभी फोटो : भारत बंधु थापा