चुनाव 2019: पाँचवें चरण के मतदान की पूरी कहानी

लोकसभा के पाँचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए वोट डाले गए.

लाइव कवरेज

  1. यूपी में 5 बजे तक 53.19% मतदान

    पाँचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ.

    धौरारा में 59.49 प्रतिशत, सीतापुर में 59.10 प्रतिशत, मोहनलालगंज में 57.78 प्रतिशत, लखनऊ में 50.27 प्रतिशत, रायबरेली में 50.38 प्रतिशत, अमेठी में 48.57 प्रतिशत, बांदा में 55 प्रतिशत, फतेहपुर में 50.92 प्रतिशत, कौशाम्बी में 48.92 प्रतिशत, बाराबंकी में 57.63 प्रतिशत, फ़ैज़ाबाद में 54.40 प्रतिशत, बहराइच में 52.70 प्रतिशत, केसरगंज में 51.80 प्रतिशत और गोंडा में 48.12 प्रतिशत मतदान हुआ.

  2. शाम 5 बजे तक करीब 59 फ़ीसदी मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 74 फ़ीसदी वोटिंग

    निर्वाचन आयोग के मुताबिक पाँचवें चरण में सात राज्यों में शाम 5 बजे तक 59.15 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

    सबसे अधिक मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ, जहाँ 74.06 प्रतिशत मतदान हुआ. सबसे कम मतदान जम्मू-कश्मीर में हुआ, यहाँ मात्र 17.07 प्रतिशत वोटिंग हुई.

    बिहार में 52.86 प्रतिशत, झारखंड में 63 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 62.45 प्रतिशत, राजस्थान में 59.14 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 52.97 प्रतिशत मतदान हुआ.

    मतदाता
  3. पश्चिम बंगाल में 73% से अधिक मतदान

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. झारखंड में 57 फ़ीसदी मतदान, चार लोकसभा सीटों पर वोटिंग

    झारखंड में चार लोकसभा सीटों पर करीब 57 फ़ीसदी मतदान हुआ है. कोडरमा में 60 प्रतिशत, राँची में 55.34 प्रतिशत, खूंटी में 57.77 प्रतिशत और हज़ारीबाग में 55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

  5. बिहार में चार बजे तक 48 फ़ीसदी वोटिंग

    लोकसभा चुनावों के पाँचवें चरण में बिहार की पाँच सीटों पर चार बजे तक 48.52 फ़ीसदी मतदान हुआ है.

    सीतामढ़ी में 47 प्रतिशत, मधुबनी में 48.75 प्रतिशत, मुज़फ़्फ़रपुर में 48.65 प्रतिशत, सारण में 47 प्रतिशत और हाजीपुर (सुरक्षित) सीट पर 51 फ़ीसदी मतदान हुआ है.

  6. लेह-लद्दाख में वोटिंग

    जम्मू-कश्मीर के लेह ज़िले में 3 बजे तक 49 फ़ीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. कारगिल में करीब 61 फ़ीसदी वोट पड़े हैं, जबकि अनंतनाग लोकसभा सीट पर 15.64 फ़ीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. साढ़े तीन बजे तक 51% मतदान, पश्चिम बंगाल में 63 फ़ीसदी वोटिंग

    निर्वाचन आयोग के मुताबिक पाँचवें चरण में साढ़े तीन बजे तक 50.70% मतदान हुआ है. सबसे अधिक मतदान पश्चिम बंगाल में 62.84 फ़ीसदी हुआ.

    बिहार में 44.08 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 14.34 फ़ीसदी, झारखंड में 58.63 फ़ीसदी, मध्य प्रदेश में 54.17 प्रतिशत, राजस्थान में 50.39 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 44.89 प्रतिशत मतदान हुआ है.

    जम्मू-कश्मीर में मतदान
    इमेज कैप्शन, कश्मीर में मतदान के लिए लाइन में मतदाता
  8. हेमंत सोरेन पर बीजेपी का आरोप

    पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन पर बीजेपी ने आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. वे अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह वाला साफ़ा ओढ़कर वोट देने पहुँचे थे.

    हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन
    इमेज कैप्शन, वोट डालने के बाद हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन
  9. बिहार में 3 बजे तक 44 फ़ीसदी मतदान, पाँच लोकसभा सीटों पर वोटिंग

    तीन बजे तक सीतामढ़ी में 44.60 फ़ीसदी, मधुबनी में 42.65 फ़ीसदी, मुज़फ़्फ़रपुर में 44.71 फ़ीसदी, सारण में 46 फ़ीसदी और हाजीपुर (सुरक्षित) में 43.60 फ़ीसदी मतदान हुआ.

  10. पश्चिम बंगाल वोट डालने में आगे, दो बजे तक 51 फ़ीसदी वोटिंग

    सात राज्यों में हो रहे पाँचवें चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल के मतदाता वोटिंग के मामले में सबसे अधिक हैं. दोपहर दो बजे तक राज्य के तकरीबन 51 फ़ीसदी वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

  11. धोनी ने परिवार के साथ डाला वोट

    कप्तान धोनी और उनकी पत्नी
    इमेज कैप्शन, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने परिवार के साथ राँची में मतदान किया.
  12. बैरकपुर में पुनर्मतदान की मांग, बीजेपी का फर्जी मतदान का आरोप

    बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की बैरकपुर लोकसभा सीट पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार अर्जुन सिंह के साथ तृणमूल कांग्रेस के 'गुंडों' ने धक्कामुक्की की. उन्होंने बैरकपुर निर्वाचन क्षेत्र में फिर से मतदान कराने की मांग की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. सुब्रत रॉय ने वोट डाला

    सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय ने लखनऊ के एक पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. मध्यप्रदेश की 7 लोकसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक करीब 38 फ़ीसदी मतदान. टीकमगढ़- 33.19%, दमोह- 44.77% , खजुराहो- 40.11% , सतना- 41.10%, रीवा - 28.13%, होशंगाबाद- 43.15%, बैतूल- 36.68%

  15. बिहार में दोपहर एक बजे तक 32.24 फ़ीसदी मतदान. सारण में 36 फ़ीसदी, मुज़फ़्फ़रपुर में 34 फ़ीसदी, सीतामढ़ी में 32 फ़ीसदी, हाजीपुर (सुरक्षित) सीट और मधुबनी में क़रीब 30 फ़ीसदी मतदान.

  16. सात राज्यों की 51 सीटों पर दोपहर बारह बजे तक औसतन 27 फ़ीसदी मतदान.

  17. दोपहर 12 बजे तक झारखंड में 29.49 प्रतिशत वोटिंग. राँची में 30.05, कोडरमा-30.80, खूँटी- 27.21 और हज़ारीबाग़ में 29.05 % मतदान.

  18. राजनाथ- पंकज सिंह
    इमेज कैप्शन, मतदान के लिए लाइन में खड़े राजनाथ सिंह, पीछे उनके बेटे और यूपी विधानसभा के सदस्य पंकज सिंह नज़र आ रहे हैं
  19. अमेठी में 11 बजे तक 21.83 फ़ीसदी मतदान, अब तक अमेठी लोकसभा क्षेत्र की पाँचों विधानसभा में मतदान प्रतिशत- गौरीगंज- 23% तिलोई- 20% अमेठी- 22% जगदीशपुर - 22% सलोन - 22.17%

  20. 11 बजे तक मध्यप्रदेश की 7 सीटों पर 25.68 फ़ीसदी मतदान. बैतूल- 28.38 फ़ीसदी, होशंगाबाद- 30.58 फ़ीसदी, सतना- 17.83 फ़ीसदी, दमोह- 25.93 फ़ीसदी, खजुराहो- 29.73 फ़ीसदी, रीवा– 25 फ़ीसदी, टीकमगढ़- 18.76 फ़ीसदी