लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण का मतदान शुरू
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदान हो रहा है. सबसे ज़्यादा सीटें महाराष्ट्र में हैं जहाँ 17 सीटों पर मतदाता वोट डाल रहे हैं.
लाइव कवरेज
लोकसभा चुनाव 2019: प. बंगाल में 76% तो कश्मीर में 10% मतदान
लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण का मतदान जारी
बीबीसी के इस विशेष लाइव पेज पर आपका स्वागत है
लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण का मतदान शुरू
- छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
किन-किन सीटों पर हो रहा है मतदान?

इमेज स्रोत, Reuters
- महाराष्ट्रः नांदुरबार, धुले, दिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, उत्तरी मुंबई, उत्तर-पश्चिम मुंबई, उत्तर-पूर्व मुंबई, उत्तर-मध्य मुंबई, दक्षिण-मध्य मुंबई, मवाल, शिरूर और शिरडी.
- उत्तर प्रदेशः शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फ़र्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर.
- राजस्थानः टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां.
- पश्चिम बंगालः बहरमपुर, कृष्णनगर, राणाघाट, बर्धवान पूर्व, बर्धवान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम.
- मध्य प्रदेशः सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा.
- उड़ीसाः मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर.
- बिहारः दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर.
- झारखंडः चतरा, लोहरदगा और पलामू.
- जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग (कुलगाम)
09 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान

इमेज स्रोत, AFP
भारतीय लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है.
इसमें महाराष्ट्र की सबसे ज़्यादा 17, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की 13-13 और पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और उड़ीसा की छह-छह, बिहार की पांच, झारखंड की तीन और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं.
इससे पहले 27 अप्रैल के शाम पांच बजे इस चरण के लिए होने वाला चुनाव प्रचार थम गया था.
बीबीसी हिंदी के इस विशेष लाइव पेशकश में आपका स्वागत है.
