आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

विश्वकप फ़ाइनलः इंग्लैंड ने रचा इतिहास, पहली बार जीता वर्ल्ड कप

क्रिकेट विश्वकप के फ़ाइनल मुक़ाबले में मेज़बान इंग्लैंड ने सुपरओवर तक खिंचे मैच में न्यूज़ीलैंड को हराया.

लाइव कवरेज

  1. इंग्लैंड विश्व चैंपियन

    सुपर ओवर तक खिंचे मुक़ाबले में इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को हराकर पहली बार जीता विश्व कप.

  2. इंग्लैंड विश्व विजेता

    इंग्लैंड ने आर्चर को थमाई थी बॉल, न्यूज़ीलैंड ने गप्टिल और नीशम को भेजा था बल्लेबाज़ी के लिए. छह गेंदों में 16 रन चाहिए थे, पांच गेंदों में 14 रन बना भी लिए थे मगर आख़िरी गेंद में दो रन चाहिए थे. एक रन लेने के बाद दूसरे रन के लिए दौड़ लगाई मगर गप्टिल रनआउट हो गए. स्कोर फिर बराबर हो गए मगर ज्यादा छक्के-चौके लगाने के कारण इंग्लैंड विजेता घोषित.

  3. सुपर ओवर- न्यूज़ीलैंड को बनाने होंगे 16 रन

    न्यूज़ीलैंड की ओर से बोल्ट ने फेंका ओवर, इंग्लैंड की ओर से सटोक्स और बटलर कर रहे थे बल्लेबाज़ी. छह गेंदो में इंग्लैंड15 रन ही बना पाया. अब न्यूज़ीलैंड को जीतने के लिए बनाने होंगे 16 रन.

  4. उधर दूसरी ओर

    इधर क्रिकेट वर्ल्ड कप को रोमांचक फ़ाइनल चल रहा है उधर लंदन में खेले गए 2019 विंबलडन चैंपियनशिप्स के मेन्स फ़ाइनल में भी रोमांचक मुक़ाबला हुआ. रोज़र फ़ेडरर को 7-6 1-6 7-6 4-6 13-12 से हराकर नोवाक जोकोविक ने बरक़रार रखा अपना टाइटल. 4 घंटे 57 मिनट तक चला मुक़ाबला.

  5. सुपर ओवर के नियम

    • दोनों टीमें खेलेंगी छह-छह गेंदे
    • दोनों टीमें तीन बल्लेबाज़ों को इस्तेमाल कर सकती हैं
    • सबसे ज़्यादा स्कोर बनाने वाली टीम जीतेगी
  6. टाई हुआ स्कोर, सुपरओवर से होगा फ़ैसला

    बेहद रोमाचंक आख़िरी ओवर. 50वें ओवर की आख़िरी गेंद पर 241 रन पर ऑल आउट हुई इंग्लैंड की टीम. स्कोर बराबर हुए, सुपर ओवर से होगा फ़ैसला.

  7. इंग्लैंड को आठवां झटका लगा

    जोफ़्रा आर्चर शून्य पर नीशम की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. इंग्लैंड को जीत के लिए 6 गेंदों में 15 रन चाहिए.

  8. इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा

    लियाम प्लंकेट 10 रन बनाकर कैच आउट हुए. इंग्लैंड को जीत के लिए 9 गेंदों में 22 रनों की ज़रूरत है.

  9. इंग्लैंड को जीत के लिए 2 ओवरों में चाहिए 24 रन

    48वें ओवर तक इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुक़सान पर 218 रन बनाए हैं. उसे 12 गेंदों में जीत के लिए 24 रनों की दरकार है.

  10. 18 गेंदों में इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 34 रन

    इंग्लैंड का स्कोर 47 ओवरों में छह विकेट के नुक़सान पर 208 रन हैं. उसे जीत के लिए 3 ओवरों में 34 रन चाहिए.

  11. इंग्लैंड को छठा झटका लगा

    क्रिस वॉक्स 2 रन बनाकर फ़र्ग्यूसन की गेंद पर कैच आउट हुए.

  12. इंग्लैंड को जीत के लिए पांच ओवरों में 46 रनों की ज़रूरत

  13. जीत के लिए 30 गेंदों में 46 रनों की ज़रूरत

    इंग्लैंड के 45 ओवर में पांच विकेट के नुक़सान पर 196 रन. जीत के लिए पांच ओवरों में चाहिए 46 रन.

  14. इंग्लैंड को पांचवां झटका

    जोस बटलर 59 रन बनाकर फर्ग्यूसन की गेंद पर कैच आउट.

  15. 43 ओवर में इंग्लैंड 183-4

    इंग्लैंड को जीत के लिए 42 गेंदों में 59 रनों की ज़रूरत है.

  16. बटलर और स्टोक्स डटे

    156/4 पर इंग्लैंड. जोस बटलर और बेन स्टोक्स डटे. इंग्लैंड को जीत के लिए 12 ओवरों में 86 रन चाहिए.

  17. इंग्लैंड को 102 गेंदों में चाहिए 113 रन

    33 ओवरों के बाद इंग्लैंड का स्कोर है 129-4. जीत के लिए उसे 102 गेंदों में 113 रन चाहिए.

  18. इंग्लैंड 100 पार

    28 ओवरों के बाद इंग्लैंड का स्कोर 106/4.

  19. लड़खड़ाया इंग्लैंड

    नीशम की गेंद पर इयोन मॉर्गन (9) आउट, फ़र्ग्युसन ने लपका कैच. इंग्लैंड को चौथा झटका.