इसे कहते हैं सुपरमून

प्रकाशित

सुपरमून की दिलकश तस्वीरें जो आपका मन मोह लेंगी.

सुपरमून
इमेज कैप्शन, चांद पृथ्वी के बेहद क़रीब है, जिसके कारण ये कहीं ज़्यादा बड़ा और चमकीला नज़र आता है. ये तस्वीर आई है फिलाडेल्फिया से.
सुपरमून
इमेज कैप्शन, नासा के मुताबिक सोमवार को निकलने वाला सुपरमून 68 साल बाद पृथ्वी के इतना क़रीब आया. ये तस्वीर आई है म्यांमार से.
सुपरमून
इमेज कैप्शन, नासा की मानें, तो इस तरह का नायाब नज़ारा दोबारा देखने के लिए साल 2034 तक का इंतज़ार करना पड़ सकता है. सुपरमून की ये तस्वीर भारत के दक्षिणी शहर चेन्नई से.
सुपरमून
इमेज कैप्शन, पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की कक्षा अंडाकार है और दोनों के बीच समयानुसार दूरी बदलती रहती है. ये तस्वीर भी म्यांमार में खींची गई है.
सुपरमून
इमेज कैप्शन, जब चांद पृथ्वी के सबसे क़रीब होता है तो सामान्य से 14-30 फ़ीसद ज़्यादा चमकदार होता है. इसे ही सुपरमून कहा जाता है. ये तस्वीर ताइवान की राजधानी ताइपे से.
सुपरमून
इमेज कैप्शन, चांद जब पृथ्वी के सबसे क़रीब होता है, दोनों के बीच की दूरी क़रीब 3,56,508 किलोमीटर होती है. सुपरमून की ये तस्वीर मनीला से.
सुपरमून
इमेज कैप्शन, इससे पहले इस तरह का शानदार नज़ारा साल 1948 में देखने को मिला था. सुपरमून की ये तस्वीर देख रहे हैं आप सीधे न्यूयॉर्क से.
सुपरमून
इमेज कैप्शन, चांद के पार चलना अब पहले से आसान है, क्योंकि फिलहाल वो हमारे काफ़ी क़रीब आ पहुंचा है. ये तस्वीर आई है कजाखिस्तान से.
सुपरमून
इमेज कैप्शन, सुपरमून मुंबई में तिरंगे के तले.
सुपरमून
इमेज कैप्शन, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भी नज़र आया सुपरमून.