इटली में संविधान में बदलाव पर हां या ना

वीडियो कैप्शन, इटली में जनमत संग्रह
प्रकाशित

इटली में इस रविवार को होने वाला जनमत संग्रह, वहां के प्रधानमंत्री मैटियो रेंज़ी के जी का जंजाल बन सकता है.

जनमत संग्रह में संविधान में भारी परिवर्तन करने की इजाज़त मांगी गई है. अगर लोगों ने इस सवाल का जवाब 'ना' में दिया तो रेंज़ी की कुर्सी जा सकती है.

ठीक उसी तरह जैसे ब्रिटेन में डेविड कैमरन को यूरोपीय संघ पर हुए जनमत संग्रह के नतीजों के बाद करना पड़ा था.