'जहां हम चाहें वहीं जाएंगे'
प्रकाशित
बेंगलुरु में नए साल के जश्न के दौरान महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की ख़बर मीडिया की सुर्खी बनी.
इस घटना के विरोध में शहर में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया.
ऐसी ही एक मुहिम 'वीमेन इन द पार्क' अभियान में महिला टैक्सी ड्राइवरों का एक एक दल मौजूद था जिसका नाम था "टैक्सशी".
टैक्सशी की एक सदस्य सुमन कहती हैं, "यहां आ कर हम समाज को यह कह रहे हैं कि उस रात जो हुआ हम उसका विरोध करते हैं. हम यह बताना चाहते हैं कि जहां चाहें वहां हम जा सकते हैं और इसके लिए किसी पर निर्भर रहने की ज़रूरत नहीं है."