जीसस को अमरीका से क्यों निकालना चाहते हैं ट्रंप
प्रकाशित
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक़ ओबामा के एक कार्यक्रम 'डाका' को रद्द करने का फ़ैसला किया है.
अमरीकी सरकार के इस फ़ैसले से आठ लाख अपंजीकृत युवाओं के सामने अमरीका छोड़ने की समस्या खड़ी हो गई है.
ओबामा प्रशासन का ये कार्यक्रम ऐसे युवाओं को अमरीका में काम करने के लिए वर्क परमिट देने की छूट देता था.
जीसस कोन्ट्रेराज़ एक ऐसे ही युवा है जिन्होंने हार्वी चक्रवात के दौरान अमरीकियों की मदद की लेकिन अब वे अमरीका छोड़ने के लिए मजबूर हो सकते हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)