#100Women: कभी देखा है महिलाओं का ड्रम बैंड?
प्रकाशित
दस दलित औरतों ने रूढ़ीवादी सोच को दरकिनार करते हुए एक ड्रम बैंड बनाया है.
हमेशा मर्दों के वर्चस्व वाले इस रोज़गार का अब वो फ़ायदा उठा रही हैं और राज्य के बाहर भी शादियों में जाकर बैंड बजाती हैं.
नारी गुंजन महिला सरगम बैंड की ये औरतें पटना के पास ढिबरा गांव की रहनेवाली हैं.
वहां उनसे मुलाकात की बीबीसी संवाददाता दिव्या आर्य ने.
(कैमरा/एडिटिंग - दीपक जसरोटिया)
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)