वो गांव जहां खुलेआम किस करने पर पाबंदी नहीं

वीडियो कैप्शन, वो गांव जहां खुलेआम किस करने पर पाबंदी नहीं
प्रकाशित

पूर्वी एशिया में सार्वजनिक जगह पर किस करना टैबू माना जाता है. लेकिन एक गांव ऐसा है जहां लोग खुलेआम एक दूसरे को खुशी-खुशी चूमते हैं.

चीन के अबा प्रीफेक्चर की तमाम परंपराओं में से किस करना भी एक है. यहां बच्चे हों या बूढ़े सब प्यार जताने के लिए एक दूसरे को किस करते हैं.

अबा में रहने वाले तिब्बती लोग हर साल 'किसिंग सेरेमनी' का भी आयोजन करते हैं. इसमें महिलाएं खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)