एक बच्ची की वजह से बदल गया इस देश का खाना

वीडियो कैप्शन, एक बच्ची की वजह से बदल गया इस देश का खाना
प्रकाशित

दुनियाभर में किसान अपने जानवरों को बड़े स्तर पर एंटीबायोटिक्स खिला रहे हैं. ताकि जानवर स्वस्थ रहें और मीट के दाम कम हों, लेकिन इसका इस्तेमाल मुसीबत बन रहा है.

एवलिन नाम की बच्ची की वजह से एक देश ने इस ट्रेंड के विपरीत काम किया. डच किसान एरिक वान डेन हीवल की बेटी एवलिन को अचानक ऑपरेशन की ज़रूरत पड़ गई

एरिक को पता चला कि एवलिन उनके फार्म के सुअरों से निकले सुपरबग की चपेट में थी. आखिरकार लोगों ने इससे सबक सीखा और बदलाव के लिए प्रेरित हुए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)