रौनक गुरुपर्व की

प्रकाशित

गुरुपर्व के अवसर पर गुरुद्वारों की रौनक देखते ही बनती है.

गुरुद्वारा
इमेज कैप्शन, गुरुद्वारा नानक प्याऊ, गुरुनानक देवजी की याद में बनाया गया था. ये ऐतिहासिक गुरुद्वारा दिल्ली में है.
गुरुद्वारा
इमेज कैप्शन, गुरुनानक देवजी दिल्ली में सिकंदर लोदी के शासनकाल में वर्ष 1506 से 1510 के दौरान अपने साथी भाई मरदाना के साथ आए.
गुरुद्वारा
इमेज कैप्शन, यहां पर एक बाग़ में कुआं था जिसे गुरुजी ने प्याऊ की शक्ल दी थी.
गुरुद्वारा
इमेज कैप्शन, गुरु नानक अपने साथी के साथ आने-जाने वाले यात्रियों को पानी पिलाते थे और आई हुई रसद भोजन की शक्ल में उनमें बांट देते थे.
गुरुद्वारा
इमेज कैप्शन, गुरु साहिब की शख्सियत और विचारों से शहर के कई पंडित, मुल्ला, योगी-संन्यासी प्रभावित हुए और उनके साथ चर्चा करने आने लगे.
गुरुद्वारा
इमेज कैप्शन, सिकंदर लोदी भी गुरुनानक से ख़ासे प्रभावित हुए थे.
गुरुद्वारा
इमेज कैप्शन, इस गुरुद्वारे के अलावा दिल्ली में और भी कई गुरुद्वारे हैं जैसे गुरुद्वारा शीशगंज, गुरुद्वारा बंग्ला साहिब, गुरुद्वारा मोतीबाग साहिब, गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब और गुरुद्वारा दमदमा साहिब.
पाकिस्तान
इमेज कैप्शन, पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारों की यात्रा पर गए सिख श्रद्धालु की सुरक्षा में महिला पुलिस को भी तैनात किया गया.
गुरुद्वारा
इमेज कैप्शन, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर रौशनी से सजा दरबार साहिब.
गुरुद्वारा
इमेज कैप्शन, दरबार साहिब के अंदर सजाई गई सुंदर ऐतिहासिक वस्तुएं, जिन्हें जलौ कहा जाता है.
गुरुद्वारा
इमेज कैप्शन, गुरुपर्व के अवसर पर दरबार साहिब सरोवर में स्नान करते श्रद्धालु.