नाइजीरियाई सेना पर यौन उत्पीड़न के आरोप

वीडियो कैप्शन, नाइजीरियाई सेना पर यौन उत्पीड़न के आरोप
प्रकाशित

नाइजीरिया में चरमपंथी गुट बोको हराम के ख़िलाफ़ चल रही लड़ाई ने क़रीब 20 लाख लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर किया है.

इनमें से बहुत से लोग वहाँ के एक शहर मैदुगुरी पहुंच गए. नाइजीरियाई सेना इस शहर की रक्षा करती है, मगर साथ ही वहाँ सेना पर व्यापक यौन शोषण के भी आरोप लगे. सरकार ने कई मामलों में जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन ऐसे आरोप अब भी लग रहे हैं.

लेकिन नाइजीरियाई सेना कहती रही है कि उनके पास ऐसी किसी घटनाओं का कोई रिकॉर्ड नहीं है. सेना का दावा है कि वो एक आचारसंहिता का पालन करती है और उसका सभी सैनिक पालन करते हैं.