मोदी-राहुल से गुजरात को क्या शिकायतें?
प्रकाशित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नियमित अंतराल पर देश की जनता से 'मन की बात' करते रहते हैं.
लेकिन गुजरात विधानसभा चुनावों के इस मौसम में बीबीसी हिन्दी ने जनता को मोदी और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी से अपने दिल की बात कहने का मौक़ा दिया है.
और जैसे ही मौक़ा मिला, जनता ने कोई कसर नहीं छोड़ी. गुजरात की जनता एक तरफ़ जहां बुनियादी सुविधाएं मांग रही है, वहीं ख़ुदकुशी करने वाले किसानों की विधवाओं के लिए कुछ ना करने के लिए भी शिकायतें हैं.
मोदी के अलावा लोगों को कांग्रेस से भी ख़ूब शिकवे हैं. उनका कहना है कि भाजपा की तरह कांग्रेस ने भी कई वादे किए थे लेकिन केंद्र की सत्ता में रहने के दौरान कुछ नहीं किया.
वीडियो: दिव्या आर्य और दीपक जसरोटिया