मुगाबे ने कहा था- भगवान ही मुझे राष्ट्रपति पद से हटा सकते हैं
प्रकाशित
मंगलवार देर रात ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया.मुगाबे पिछले 37 सालों से सत्ता में थे. एक बार उन्होंने कहा था कि सिर्फ़ भगवान ही उन्हें इस पद से हटा सकता है. लेकिन अंत में उन्हें एक चिट्ठी भेजकर इस्तीफ़ा देना पड़ा.