फ़िल्म 'पद्मावती' विवाद पर क्या बोलीं दीपिका?
प्रकाशित
फ़िल्म पद्मावती को लेकर छिड़े विवाद के बीच अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इस पर अपनी राय दी है. फिल्म में पद्मावती का किरदार निभा रहीं दीपिका ने 16 नवंबर को बीबीसी से बातचीत में कहा कि बिना फ़िल्म देखे जब लोग सोचते हैं कि हमने ग़लत किया है तो हमें दुख होता है.
उन्होंने कहा कि फ़िल्म की रिलीज़ से पहले इस तरह की बातें सही नहीं हैं.
रिपोर्टर: योगिता लिमाये
कैमरा: जाल्टसन
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)