लोकसभा चुनाव 2019: ख़बरें एक नए अंदाज़ में
प्रकाशित
लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान आगामी 11 अप्रैल को शुरू होगा.
इसके साथ ही कुल 543 लोकसभा सीटों के लिए लोकसभा सांसद चुने जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
मतदान की ये प्रक्रिया मतगणना पर जाकर ख़त्म होगी.
लेकिन इस दौरान बीबीसी हिंदी आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर ख़बरों को नए अंदाज़, नई तकनीक और नए अहसास के साथ आप तक पहुंचाता रहेगा.
इलाहाबाद में आयोजित कुंभ पर 360 डिग्री वीडियो को पेश करके ये कोशिश की जा चुकी है.
आने वाले दिनों में भी ऐसी ही कुछ नई कोशिशों को सामने लाया जाएगा.
इस सफ़र में आप जुड़े रहिए बीबीसी हिंदी के साथ.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)