नॉट्र डाम : फ़्रांस की ऐतिहासिक इमारत में लगी आग
प्रकाशित
फ़्रांस में 850 साल पुराने विश्वप्रसिद्ध चर्च नॉट्र डाम में सोमवार शाम आग लगने से चर्च का गुंबद और छत गिर गई है.
हालांकि, चर्च की मुख्य इमारत और दोनों मीनारों को आग से बचा लिया गया है. इसके साथ ही आग पर काबू पा लिया गया है.
स्थानीय स्तर पर आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है लेकिन अब तक कोई साफ़ कारण सामने नहीं आया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)