धमाकों में बेटी खोने वाला मुसलमान
राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने बताया है कि ईस्टर संडे को हुए चरमपंथी हमलों के संदिग्ध मास्टरमाइंड की हमले के दौरान ही मौत हो गई थी. इस इस्लामी उपदेशक ज़हरान हाशिम ने कोलंबो के शांग्री ला होटल में हमले का नेतृत्व किया था. राष्ट्रपति ने ये भी बताया कि क़रीब 130 इस्लामिक स्टेट के संदिग्ध चरमपंथी श्रीलंका में मौजूद हैं और 70 अन्य फ़रार हैं.
उधर अधिकारियों ने मरनेवालों की संख्या में बदलाव कर दिया है और बताया है कि हमले में साढ़े तीन सौ नहीं बल्कि ढाई सौ से ज़्यादा लोग मारे गए हैं. इस बीच श्रीलंका में रह रहे मुसलमान डरे हुए हैं. देखिए कहानी उस मुस्लिम शख़्स की जिसने एक ईसाई महिला से शादी की और इन हमलों में अपनी बेटी को खो दिया. बीबीसी संवाददाता जयकुमार की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)