राष्ट्रपति मडूरो ने कहा विपक्षी ग्वाइदो को नहीं हासिल सेना का समर्थन
प्रकाशित
राष्ट्रपति निकोलस मडूरो को सत्ता से हटाने के लिए हुए भारी प्रदर्शन हुए इसके बावजूद वो अपने पद पर बने हुए हैं. अमरीका का कहना है कि मडूरो देश छोड़कर जाने ही वाले थे, लेकिन रूस के हस्तक्षेप की वजह से उन्होंने अपनी योजना बदल दी. फ़िलहाल लग रहा है कि उनकी सत्ता को चुनौती दे रहे विपक्षी नेता ख़्वान ग्वाइदो को सेना का पूरा समर्थन हासिल नहीं है, लेकिन उनका कहना है कि वो संघर्ष जारी रखेंगे. उनका यह भी कहना है कि वही वेनेज़ुएला के वैध राष्ट्रपति हैं और उनका दावा है कि सेना मडूरो के ख़िलाफ़ होती जा रही है. दोनों पक्षों की ओर से सत्ता पर दावा जारी है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)