बांग्लादेश: थर्ड जेंडर की जीत

वीडियो कैप्शन, बांग्लादेश: थर्ड जेंडर की जीत
प्रकाशित

बांग्लादेश में किन्नर समुदाय के लिए बड़ा क़दम उठाया गया है वहां के इतिहास में पहली बार वोटरों को ये सुविधा दी गई है कि वे थर्ड जेंडर के तौर पर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं.

हालांकि उन्हें औपचारिक रूप से ये पहचान छह साल पहले ही मिल गई थी, पर वोटर लिस्ट में उन्हें महिला या पुरुष ही लिखना पड़ता था क्योंकि तीसरा विकल्प मौजूद ही नहीं था.

अब सुविधा मिल गई है तो इसे समुदाय के मानवाधिकार के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है. देखिए ये रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)