रमज़ान के महीने में रूहअफ़ज़ा की किल्लत

वीडियो कैप्शन, रमज़ान के महीने में रूहअफ़ज़ा के लाले क्यों पड़ गए हैं?
प्रकाशित

रमज़ान की शुरुआत हो चुकी है, बाज़ारों की रौनक़ बढ़ गई है लेकिन इफ़्तार से शरबत की मिठास ग़ायब है. वजह है बाज़ार में रूहअफ़ज़ा नहीं मिल पा रहा है.

सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह के क़यास लगाए जा रहे हैं .

कोई इसकी वजह रूहअफ़ज़ा बनाने वाली कंपनी हमदर्द में अंदुरूनी कलह बता रहा है तो कुछ दुकानदारों का कहना है कि गर्मी के चलते मांग बढ़ जाने से क़िल्लत हो गई है.

लेकिन सच्चाई क्या है?

बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)