बढ़ सकते हैं बादाम के दाम

वीडियो कैप्शन, यूएस-इंडिया ट्रेड वॉर से बढ़ी कई अमरीकी किसानों की मु्श्किल
प्रकाशित

आज राष्ट्रपति ट्रंप ने ये कहकर बढ़ती आशंकाओं को थामने की कोशिश की कि चीन ने बातचीत दोबारा शुरू करने की गुज़ारिश की है.

चीन के अलावा भारत भी अमरीका के साथ एक कारोबारी तनाव का सामना कर रहा है.

आज फ़्रांस में मोदी और ट्रंप की बातचीत में इस मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है. हालांकि ख़ामियाज़ा अमरीका के बादाम किसानों को भुगतना पड़ रहा है.

क्योंकि अमरीका में शुल्क बढ़ने की वजह से आयातित बादाम की क़ीमत भारत में बढ़ सकती है. और इसका असर भारत में बादाम की मांग पर हो सकता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)