कश्मीर में तनाव के बीच टल रही हैं शादियां
प्रकाशित
कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म हुए क़रीब एक महीना हो गया है, घाटी में बंद जैसे हालात हैं.
चारों तरफ़ सुरक्षा बलों की तैनाती है. आम ज़रूरत की चीज़ें जुटाने के लिए लोगों को काफ़ी मशक्कत करनी पड़ रही है.
और इसका असर शादी ब्याह पर भी पड़ा है. सैकड़ों शादियां टालनी पड़ी हैं.
बीबीसी संवाददाता आमिर पीरज़ादा और नेहा शर्मा एक ऐसी ही होने वाली दुल्हन से मिले जो महीनों से अपनी शादी की तैयारी कर रही थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)