विंग कमांडर अभिनंदन ने फिर भरी उड़ान
प्रकाशित
विंग कमांडर अभिनंदन एक बार फिर मिग 21 में सवार उन्होंने एयर चीफ़ मार्शल बी एस धनोआ के साथ पंजाब के पठानकोट एयरबेस से उड़ान भरी.
27 फ़रवरी 2019 को अभिनंदन मिग-21 में सवार थे. जब पाकिस्तानी विमानों का पीछा करते हुए वो LoC पार चले गए थे. वहां उनके विमान को निशाना बनाया गया और वो हादसे का शिकार हो गया. पाकिस्तान ने उन्हें हिरासत में ले लिया था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो सकते हैं.)