जब 30 दिन बाद श्रीनगर में खुली लैंडलाइन

वीडियो कैप्शन, जब 30 दिन बाद श्रीनगर में खुली लैंडलाइन
प्रकाशित

कैसा होता है जब आप अपने दोस्तों...रिश्तेदारों और घरवालों से एक महीने तक कोई बात ना कर पाएं.

कश्मीर के लोगों की यही स्थिति है.

फ़िरोज़ अहमद ने परिजनों से बात न हो पाने का दर्द बीबीसी से बातचीत में साझा किया. उनके परिजनों की स्थिति समझने के लिए बीबीसी ने उनको फ़ोन करके उनसे भी बात की और इसी दौरान फ़िरोज़ की बात अपने परिजनों से बीबीसी के माध्यम से संभव हुई.

हालांकि अब लैंड लाइंस खोल दी गई हैं, लेकिन लोगों को अभी भी मुश्किल हो रही है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)