अफ़ग़ानिस्तान के प्रसव वॉर्ड में हमला, 24 की मौत

वीडियो कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान के प्रसूती वार्ड में हमला, 24 की मौत
प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल के एक प्रसव वॉर्ड पर हुए चरमपंथी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, मरने वालों में प्रसव के लिए आई मांएं हैं. नवजात बच्चे हैं और वो नर्सें शामिल हैं जो डिलिवरी कराने के लिए और देखभाल के लिए वहां मौजूद थीं. इस चरमपंथी हमले में कम से कम 16 लोग जख़्मी हुए हैं.

यह हमला मंगलवार को हुआ था लेकिन अभी तक किसी भी चरमपंथी संगठन ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)