दुनियाभर में बढ़ते कोरोना के मामले, भारत की क्या है स्थिति?

वीडियो कैप्शन, दुनियाभर में बढ़ते कोरोना के मामले, भारत की क्या है स्थिति?
प्रकाशित

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं.

एक तरफ़ जहां सोमवार की सुबह अनलॉक 1 के तहत सरकार की तरफ़ से कई तरह की छूट देने की शुरुआत हुई वहीं सोमवार सुबह ही स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ़ से जारी ताज़ा आंकड़ों में देश में कोरोना के कुल संक्रमित मामलों की संख्या 2 लाख 56 हज़ार के पार पहुंच गई.

इनमें से 9983 मरीज़ बीते 24 घंटे में संक्रमित पाए गए. वहीं बीते 24 घंटे में 206 मौतें हुईं. ये भारत में कोरोना के मामलों और मौतों में एक दिन में हुई सबसे बड़ी बढ़त है.

वीडियोः नवीन नेगी और पीयूष नागपाल

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)