क्या भारत में कोरोना वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने लगा, क्या बोली सरकार?

वीडियो कैप्शन, भारत में कोरोना वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने लगा, क्या बोली सरकार?
प्रकाशित

कोविड-19 पर भारत सरकार की गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया गया है कि प्रति लाख की आबादी पर कोरोना संक्रमण के मामले भारत में सबसे कम हैं.

इसमें ये भी दावा किया गया है कि प्रति लाख की आबादी पर कोरोना संक्रमण से होने वाली मौत के मामले भी भारत में सबसे कम है.

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने बताया है कि भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीज़ों का प्रतिशत, 49 फीसद से अधिक है.

इसके साथ ही बलराम भार्गव ने भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की बात से भी इनकार किया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)