सीबीएसई ने परीक्षाओं पर लिया बड़ा फ़ैसला
प्रकाशित
कोरोनावायरस महामारी के चलते मार्च में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के कुछ पेपर बाकी रह गए थे. अब इस मामले पर अहम फैसला आया है.
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएँ नहीं लेगा. ये परीक्षाएँ 1 से 15 जुलाई के बीच होने वाली थीं.
सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में यह बात गुरुवार को बताई है. उन्होंने बताया कि दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने परीक्षाएँ करवाने में असमर्थता ज़ाहिर की है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)