कोरोना: घर के अंदर आईसीयू और आइसोलेशन वार्ड

वीडियो कैप्शन, कोरोना: घर के अंदर आईसीयू और आइसोलेशन वार्ड
प्रकाशित

कोरोना संकट के दौर में जब सरकारी और निजी अस्पताल मरीज़ों से लगभग पूरी तरह भर चुके हैं और एक बेड के लिए आम लोगों को न जाने कितनी जद्दोजहद करनी पड़ रही है, ऐसे में अगर कोई आपको घरों के अंदर बने आईसीयू वार्ड के बारे में बताए तो?

दिल्ली-एनसीआर की कुछ रिहायशी कॉलोनियों में लोगों ने अपनी पहल से घरों के अंदर बाक़ायदा आईसीयू और आइसोलेशन वार्ड बना लिए हैं. यहां मरीज़ की देखभाल के लिए एक नर्स होती है और साथ ही ऑक्सीमीटर और वेंटिलेटर जैसी मशीनें भी. पूरी जानकारी, इस वीडियो रिपोर्ट में.

रिपोर्ट: नितिन श्रीवास्तव

वीडियो: देबलिन रॉय

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)