अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बहन ने उन पर लगाए गंभीर आरोप
एक ख़ुफ़िया रिकॉर्डिंग में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बहन और पूर्व फ़ेडरल जज मैरिएन ट्रंप बैरी ने अपने भाई को झूठा बताया है. इसमें वो कह रही हैं कि उनके भाई का 'कोई सिद्धांत नहीं है.'
ट्रंप की बहन की यह टिप्पणी उनकी भतीजी मैरी ट्रंप ने रिकॉर्ड की थी. मैरी ट्रंप ने ही पिछले महीने एक किताब प्रकाशित की थी जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप की कड़ी आलोचना की गई थी.
ट्रंप की बहन मैरिएन को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'उसके बकवास ट्वीट और झूठ से, ईश्वर ही बचाए. यह धोखेबाज़ी और क्रूरता है.'
मैरी ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अपनी आंटी को ख़ुफ़िया तरीक़े से इसलिए रिकॉर्ड किया था ताकि किसी भी क़ानूनी दांवपेच से बचा जा सके.
आवाज़ः भूमिका राय
वीडियो एडिटः दीपक जसरोटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)