दुनिया के वो 10 देश जहां कोरोना वायरस नहीं है
कोरोना वायरस महामारी ने इन 10 देशों को छोड़कर, दुनिया के लगभग हर देश में अपना असर दिखाया है. पर क्या ये देश वाक़ई कोविड-19 से बेअसर रहे? सवाल यह भी है कि ये अब कर क्या रहे हैं?
1982 में खुला 'द पलाऊ होटल' उस ज़माने में एक 'बड़ी चीज़' था, इस होटल का बहुत नाम था क्योंकि उस समय कोई और होटल था ही नहीं.
तब से, आसमानी रंग के प्रशांत महासागर से घिरे इस छोटे से देश ने पर्यटन में उछाल का पूरा आनंद लिया.
2019 में क़रीब 90 हज़ार पर्यटक पलाऊ पहुँचे थे, यानी इस देश की कुल आबादी से लगभग पाँच गुना.
2017 में आईएमएफ़ के आँकड़ों से पता चलता है कि 'देश की जीडीपी का 40 प्रतिशत हिस्सा पर्यटन से आता है.'
देखिए इन 10 देशों की कहानी.
स्टोरी: ओवेन अमोस
आवाज़: विशाल शुक्ला
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)