कोरोना वायरस का कहर अंडमान की दुर्लभ जनजाति तक पहुंचा
भारत में अंडमान द्वीप समूह के एक टापू पर रहने वाली दुर्लभ जनजाति के कुछ सदस्य कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बीबीसी को बताया है कि ग्रेट अंडमानीज़ जनजाति के चार सदस्यों में संक्रमण हुआ है. इनमें से दो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
अन्य दो को एक केयर सेंटर में क्वारंटीन में रखा गया है. ऐसा माना जाता है कि ग्रेट अंडमानीज़ जनजाति के अब सिर्फ़ 53 लोग ज़िंदा हैं और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 37 रिहायशी द्वीपों में से एक के निवासी हैं.
अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पूर्वी हिस्से में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के 2985 मामले दर्ज किए गए हैं. इन में से 41 लोगों की जान भी गई है. यहां पहला मामला जून के शुरुआत में दर्ज किया गया था.
स्टोरीः सौतिक बिस्वास
आवाज़ः प्रज्ञा सिंह
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)