चीन-अमरीका तनाव: क्या नए शीत युद्ध की ओर बढ़ रही है दुनिया?

वीडियो कैप्शन, चीन-अमरीका तनाव: क्या नए शीत युद्ध की ओर बढ़ रही है दुनिया?
प्रकाशित

अमरीका और चीन के बीच जारी मौजूदा तनाव की एक झलक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में भी देखने को मिली है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन को कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के लिए ज़िम्मेदार ठहराया.

उन्होंने कहा कि इस मामले में 'चीन की जवाबदेही' तय की जानी चाहिए. वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने भाषण में कहा कि 'चीन किसी भी देश के साथ शीत युद्ध में उतरने का कोई इरादा नहीं रखता है.'

अमरीका और चीन, दोनों ही बड़ी वैश्विक शक्तियाँ हैं, लेकिन बीते कुछ समय से दोनों के बीच कई मोर्चों पर तनाव बना हुआ है. कई मुद्दों पर तो दोनों देश एक-दूसरे को धमकी तक दे चुके हैं. क्या इन महाशक्तियों की जंग दुनिया को एक नए शीत युद्ध की तरफ ले जा रही है.

स्टोरीः टीम बीबीसी

आवाज़ः विशाल शुक्ला

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)