कोरोनावायरस की टेस्टिंग के लिए भारत की ये खोज कितनी कारगर है

वीडियो कैप्शन, कोरोनावायरस की टेस्टिंग के लिए भारत की ये खोज कितनी कारगर है
प्रकाशित

भारत में वैज्ञानिकों की एक टीम ने कोरोनावायरस की टेस्टिंग के लिए एक सस्ता पेपर-आधारित टेस्ट विकसित किया है जो प्रेगनेंसी टेस्ट की तरह तुरंत परिणाम दे सकता है.

इस टेस्ट का नाम के मशहूर काल्पनिक डिटेक्टिव के नाम पर 'फेलूदा' रखा गया है. यह टेस्ट 'क्रिस्पर' नाम की जीन एडिटिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित है.

वैज्ञानिकों का दावा है कि इस टेस्ट के परिणाम एक घंटे के अंदर आ जाते हैं और इसकी कीमत सिर्फ़ 500 रूपये है. कोविड-19 की टेस्टिंग के लिए ये दुनिया की पहली पेपर आधारित तकनीक बन सकती है. फेलूदा की किट का उत्पादन टाटा कंपनी करेगी.

स्टोरी: सौतिक बिस्वास और कृतिका पाथी

आवाज़: नवीन नेगी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)