चीन-ईरान दोस्ती से अमरीका टेंशन में?
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मध्य पूर्व में जारी तनाव को खत्म करने के लिए एक नए फोरम को बनाए जाने की बात की है.
ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ के साथ बैठक के बाद उन्होंने यह बयान दिया है.
पिछले कुछ वर्षों से चीन और ईरान के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं.
ईरान मध्य पूर्व की एक बड़ी ताकत सऊदी अरबिया के साथ यमन में छिड़ी लड़ाई, इराक में दबदबा बनाने की जंग और अमरीका के प्रतिबंधों को सऊदी समर्थन जैसे मसलों पर भिड़ा हुआ है.
ईरान के साथ चीन के रिश्ते ऐसे वक्त में मजबूत हो रहे हैं जबकि अमरीका के साथ चीन के रिश्ते लगातार नीचे की ओर जा रहे हैं.
चीन और ईरान के बीच एक बेहद महत्वाकांक्षी समझौता दस्तखत होने की कगार पर है.
ऐसे में चीन-ईरान का दोस्ती की पींगें बढ़ाना अमरीका के लिए एक ख़तरे की घंटी की तरह से है.
स्टोरीः प्रवीण शर्मा, बीबीसी हिंदी के लिए
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः दीपक जसरोटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)