पाकिस्तान में जन्माष्टमी पर कृष्ण की मूर्ति कैसे टूटी, प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान में जन्माष्टमी पर कृष्ण की मूर्ति कैसे टूटी, प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
प्रकाशित

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के खिपरो इलाक़े में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति टूटने को लेकर आयोजकों ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं. आयोजकों का कहना है कि पुलिस लाठीचार्ज के बाद सोमवार को वहां भगदड़ की स्थिति बन गई और इसी दौरान मूर्ति टूट गई. वहीं, पुलिस अधिकारियों ने आरोप को ग़लत बताते हुए कहा है कि स्थानीय लोगों ने कोविड-19 के नियमों का पालन करने का भरोसा दिया था लेकिन वहां नियम का पालन नहीं हो रहा था. इस वजह से पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. हालांकि, इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. पाकिस्तान में बीते कुछ महीनों के दौरान हिंदू मंदिरों पर हमले बढ़े हैं.

रिपोर्ट: हुदा इकराम

आवाज़: विशाल शुक्ला

वीडियो एडिटिंग: देबलिन रॉय

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)