गोरखपुर में कारोबारी की संदिग्ध मौत, पुलिस पर सवाल

वीडियो कैप्शन, गोरखपुर में कारोबारी की संदिग्ध मौत, पुलिस पर सवाल
प्रकाशित

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर के एक होटल में संदिग्ध मौत हो गई. इस मामले में छह पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ हत्या का मुक़दमा दर्ज किया गया है.

कानपुर के बर्रा क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी मनीष गुप्ता अपने दो दोस्तों के साथ 27 सितंबर को गोरखपुर पहुँचे थे और वहाँ एक होटल में रुके थे.

आरोप है कि गोरखपुर पुलिस की एक टीम रात में क़रीब 12 बजे नियमित जाँच के लिए होटल पहुँची और यहाँ ठहरे मनीष गुप्ता के साथ कथित तौर पर मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई. देखिए यह रिपोर्ट.

वीडियोः दिलनवाज़ पाशा और शुभम कौल

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)